सावधान! चेहरे पर सूजन आने के पीछे हो सकती हैं ये बीमारियां

सावधान! चेहरे पर सूजन आने के पीछे हो सकती हैं ये बीमारियां

सेहतराग टीम

टेक्नोलॉजी के दौर में लोग अपने कामों में इतना व्यस्थ है कि अपने खान-पान और रहन-सहन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए उन्हें कई तरह के रोग हो जाते हैं। उन रोगों के शुरुआत में लक्षण दिखाई देते हैं लेकिन उन्हें पहचानना मुश्किल होता है। क्योंकि हमारे पास इस भागदौड़ भरी जिदंगी में किसी चीज के लिए वक्त नहीं होता है। कई बीमारियों के लक्षण आमतौर पर दिखाई दे जाते हैं तो कुछ के लक्षण हमें नजर नहीं आते। लेकिन बीमारी की गंभीरता बढ़ने पर स्थिति और खराब हो जाती है और अस्पताल तक जाने की नौबत आ जाती है।

पढ़ें- चेहरे को बेदाग और जवां रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

वैसे तो किसी भी बीमारी का होना हमारे लिए नुकसानदेह साबित होता है लेकिन कुछ स्थितियां ऐसी होती है, जिसमें लोग हमें देखकर ही बता देते हैं कि हम बीमार हैं। चेहरे पर सूजन आना इसी प्रकार की स्थिति है, जिसे हर कोई पकड़ लेता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस बीमारी के कारण आपके चेहरे पर सूजन आती है। इन बीमारियों के बारे में जानकर आप तुरंत डॉक्टर से मिलकर अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त बना सकते हैं।

एनीमिया-

एनीमिया को सरल भाषा में बताया जाए तो इसे खून की कमी कहते है। जब भी किसी को एनीमिया होता है उसके चेहरे पर सूजन आने लगती है और चेहरे मोटा-मोटा दिखाई देने लगता है।शरीर में खून की कमी होने पर सूजन बढ़ती चली जाती है, जिसके कारण किसी भी व्यक्ति को कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। शरीर में खून की कमी होने पर कोई भी व्यक्ति थका-थका और कमजोर महसूस करने लगता है। कमजोरी और थकान होने से शरीर में कई तरह की दिक्क्तें होने लगती है।

खून की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण-

  • त्वचा का पीला पड़ जाना। 
  • मिट्टी, बर्फ खाने की चाहत उठना। 
  • जल्दी-जल्दी सांस फूलना । 
  • चक्कर आना। 
  • थकान और तनाव महसूस होना।

शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए किसी भी व्यक्ति को चुंकदर, खजूर, टमाटर, स्ट्रॉबेरी और तरबूज जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। अगर किसी के चेहरे पर सूजन की समस्या कई दिनों से बनी हुई हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

थायराइड-

थायराइड कोई बीमारी नहीं बल्कि एक प्रकार का हार्मोन है, जिसे थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर से आयोडीन लेकर बनाती है। थाइराइड हार्मोन बॉडी के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने का काम करता है। थायराइड होने पर शरीर का वजन लगातार बढ़ने लगता है, जिसके कारण भी चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर सूजन आने लगती है। दरअसल होता यूं है कि जब थायराइड ग्रंथि किसी कारण से ज्यादा हार्मोन का निर्माण करने लगती है तो थायराइड बढ़ने लगता है। इसका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं। चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर सूजन के कारण व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करने लगता है। सिर्फ इतना ही नहीं किसी भी व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए चेहरे पर सूजन आई है तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए भारी हो सकता है।

थायराइड के लक्षण-

वजन बढ़ना।

बेचैनी।

ठीक से नींद न आना।

पीरियड का टाइम पर न होना। 

दिल की धड़कन बढ़ना।

मसूड़ों की परेशानी-

जब भी किसी व्यक्ति के मुंह का स्वास्थ्य खराब होता है तो उसका असर उसके चेहरे पर भी दिखने लगता है। दरअसल हमारे दांत भी चेहरे पर सूजन की समस्या का कारण बन सकते हैं। किसी व्यक्ति को अगर मसूड़ों में दर्द की समस्या है तो उसके चेहरे पर सूजन आ सकती है। मसूड़ों में दर्द के कारण व्यक्ति सही से नहीं खा पाता और उसका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसलिए इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ज्यादा दिनों तक मसूड़ों की समस्या आपके मुंह के स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं नहीं तो चेहरे पर सूजन आ सकती है।

डॉक्टर के मुताबिक, जब भी किसी व्यक्ति के मुंह का स्वास्थ्य खराब होता है तो उसका असर उसके चेहरे पर भी दिखने लगता है। दरअसल हमारे दांत भी चेहरे पर सूजन की समस्या का कारण बन सकते हैं। किसी व्यक्ति को अगर मसूड़ों में दर्द की समस्या है और उससे इन्फेक्शन हड्डी में फ़ैल गया हो तो उसके चेहरे पर सूजन आ सकती है। ऐसे में मसूड़ों में दर्द के कारण व्यक्ति सही से नहीं खा पाता और उसका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसलिए इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यही नहीं ज्यादा दिनों तक मसूड़ों की समस्या आपके मुंह के स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा मसूड़ों की ऐसी समस्या से हृदयरोग होने का भी खतरा होता है और साथ ही यदि कोई गर्भवती महिला इस समस्या से जूझ रही है तो उसके प्रसव का समय भी प्रभावित होता है, जिसके तहत प्रीमेच्योर बर्थ होने की आशंका भी बन जाती है। 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ती उम्र में इन तरीकों से रखें अपनी त्वचा का ख्याल, झुर्रियां होंगी दूर

इन तरीकों से सर्दियों में भी त्वचा को रखें चमकदार और कोमल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।